Search

 
 
 

8 IAS की ट्रांसफर-पोस्टिंग, उत्कर्ष गुप्ता बने सूचना प्रद्योगिकी के निदेशक

 
Ranchi :  भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों की गुरुवार रात ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अधिसूचना कर दी है. कृषि निदेशक के पद पर पदस्थापित संजय सिन्हा को सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स विभाग का विशेष सचिव बनाया गया. बंदोबस्त पदाधिकारी दुमका के पद पर पदस्थापित सुनील कुमार को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद गोड्डा के पद पर नियुक्त किया गया.

शशि प्रकाश सिंह बने प्राथमिक शिक्षा के निदेशक

पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के अपर सचिव विजय कुमार गुप्ता को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का अपर सचिव बनाया गया. उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद धनबाद के पद पर पदस्थापित शशि प्रकाश सिंह को प्राथमिक शिक्षा का निदेशक बनाया गया. उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद चतरा के पद पर पदस्थापित उत्कर्ष गुप्ता को सूचना प्रौद्योगिकी का निदेशक बनाया गया.

कृषि निदेशक बने कुमार ताराचंद

उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद देवघर के पद पर पदस्थापित कुमार ताराचंद को कृषि निदेशक के पद पर नियुक्त व पदस्थापित किया गया. उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद बोकारो के पद पर पदस्थापित कीर्तिश्री जी. (अतिरिक्त प्रभार-क्षेत्रीय निदेशक, जियाडा, बोकारो प्रक्षेत्र) को झारक्रॉफ्ट, रांची का प्रबंध निदेशक बनाया गया. अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर के पद पर पदस्थापित दीपांकर चौधरी को समेकित जनजाति विकास अभिकरण, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) का परियोजना निदेशक नियुक्त व पदस्थापित किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही