- धुर्वा में प्रस्तावित ट्रैफिक पार्क की जमीन पर एचईसी ने कर दिया है ऑब्जेक्शन
15 करोड़ रुपए आवंटित हो चुके थे
पहले धुर्वा के नेहरू पार्क के पास 3.5 एकड़ जमीन पर ट्रैफिक पार्क बनना था. एक साल पहले ही ट्रैफिक पार्क का काम शुरू करना था. प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने 15 करोड़ की राशि भी आवंटित कर दी थी. लेकिन जमीन के कारण यह योजना आगे नहीं बढ़ पाई. एचईसी प्रबंधन का कहना है कि उसने बिहार पथ परिवहन निगम को यह जमीन लीज पर आवंटित की थी और यह लीज 2004 में खत्म हो गया है. उसके बाद बिहार सरकार ने एचईसी के साथ कोई भी संबंध स्थापित नहीं किया. ऐसे में एचईसी ने अब इस जमीन पर अपना दावा कर दिया है.ट्रैफिक पार्क में क्या-क्या होगा
लोगों को ट्रैफिक नियमों और वाहनों की जानकारी देने के लिए इस पार्क का निर्माण करने की योजना बनी है. ट्रैफिक पार्क में विंटेज कारों की प्रदर्शनी लगायी जाएगी. उन गाड़ियों के इतिहास के बारे में बताया जाएगा. बच्चों को ट्रैफिक इंडिकेशन के बारे में भी जानकारी दी जाएगी. अंडरपास, सिग्नल का मतलब, रेलवे फाटक के पास लगे साइनबोर्ड, जेब्रा क्रासिंग, गाड़ी की गति सहित अन्य बातों की जानकारी मिलेगी. ड्राइविंग लाइसेंस के लिए यहां ड्राइविंग टेस्ट देने की भी व्यवस्था होगी. बच्चों के लिए बैटरी चलित वाहन की भी व्यवस्था होगी. इसे भी पढ़ें – गोड्डा">https://lagatar.in/godda-three-accused-including-nephew-were-sent-to-jail-in-principals-murder-case/">गोड्डा: प्राचार्य हत्याकांड में भतीजा समेत तीन आरोपितों को भेजा गया जेल [wpse_comments_template]
Leave a Comment