Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

परिवहन सचिव का निर्देश, बकाया रोड टैक्स और कागजात अपडेट नहीं रखने वालों पर हो कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मंगलवार को समाहरणालय ब्लॉक बी में परिवहन सचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान परिवहण सचिव ने डीटीओ को कई निर्देश दिये. साथ ही निबंधित टैक्स डिफॉल्टर बस, JCB का अविलम्ब रोड टैक्स जमा कराने को कहा गया है.

2096 में से सिर्फ 56 का टैक्स हुआ जमा

स्थानीय मीडिया, समाचार पत्र के द्वारा वाहन मालिकों को सूचित किया गया था, लेकिन अभी तक 2096 टैक्स डिफॉल्टर बसों में से सिर्फ 56 बसों का रोड टैक्स जमा किया गया है. जो बस संचालक बिना रोड टैक्स जमा किये और फिटनेस फेल होने के बावजूद परिचालन कर रहे हैं उनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा. जिले में सभी बस पड़ावों में जांच अभियान मोटरयान निरीक्षक रांची एवं जिला परिवहन पदाधिकारी, रांची के द्वारा चलाया जायेगा. साथ ही सभी कागजात अपडेट नहीं होने पर वाहनों को जब्त किया जाएगा. वहीं रांची में निबंधित 424 जेसीबी में सिर्फ 115 ने रोड टैक्स जमा किया है. रोड टैक्स जमा नहीं करने वाले जेसीबी संचालकों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा. इसे भी पढ़ें-ईडी">https://lagatar.in/ed-action-uddhav-thackerays-relative-shridhars-property-worth-6-45-crores-seized/">ईडी

की कार्रवाई : उद्धव ठाकरे के रिश्तेदार श्रीधर की 6.45 करोड़ की संपत्ति जब्त

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही