Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रॉमा सेंटर बचायेगा लोगों की जान : 11 करोड़ के उपकरण खरीदने की मंजूरी

Ranchi : दुर्घटना के शिकार मरीजों को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा जल्द मिलने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के प्राथमिक स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए झारखंड सरकार राज्य वित्तिय वर्ष 2022-23 में प्राथमिकता के आधार पर 12 ट्रॉमा सेंटर को क्रियाशील करने की तैयारी में है. मशीन और आवश्यक उपकरण की खरीदारी के लिए 10 करोड़ 92 लाख 10 हजार रुपए की खर्च को स्वीकृति दी गयी है. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने इस बाबत निर्देश जारी किया है. इसका उद्देश्य राज्य के निवासियों को बेहतर आपातकालीन चिकित्सा एवं सामान्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है. मशीनों की खरीदारी के लिए संबंधित जिलों के सिविल सर्जन द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची को भी ध्यान में रखा गया है.

रखरखाव के लिए पदाधिकारी नामित करने का निर्देश

झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक द्वारा मशीन, उपकरण व अन्य सामग्रियों की खरीदारी के लिए टेंडर निकाला जाएगा. ई- निविदा, जेम पोर्टल के माध्यम से संबंधित जिला मुख्यालय के आधार पर निविदा निकाली जायेगी. सामानों का रखरखाव, संचालन और सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी संबंधित जिले के सिविल सर्जन की होगी. सिविल सर्जन को अनावश्यक मशीन, उपकरण और अन्य सामग्री की खरीदारी नहीं करने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही प्रत्येक उपकरण की सुरक्षा, इस्तेमाल एवं रखरखाव के लिए किसी जिम्मेदार पदाधिकारी को नामित करने का निर्देश दिया गया है. इसकी सूचना संबंधित क्षेत्रीय उप निदेशक स्वास्थ्य सेवा को देने को कहा गया है.

राशि के नियंत्री पदाधिकारी अपर मुख्य सचिव होंगे

राशि की निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा होंगे. वहीं राशि के नियंत्री पदाधिकारी अपर मुख्य सचिव होंगे. राशि की निकासी वित्त विभाग के परिपत्र संख्या 2561 दिनांक 17.04.1998 एवं 1800 दिनांक 15.07.2003 एवं समय-समय पर निर्गत अन्य परिपत्रों के आलोक में किया जाएगा. इसे भी पढ़ें – 6">https://lagatar.in/hemant-soren-cabinet-meeting-will-be-held-on-6th-april/">6

अप्रैल को होगी हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही