Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bihar News: बिहार से दिल्ली-अयोध्या जाना हुआ आसान, इंटरस्टेट रूट पर दौड़ेंगी 22 बसें

रामलला दर्शन के लिए अब आपको ट्रेन पर निर्भर नहीं रहना होगा. अब अयोध्या नगरी समेत अन्य राज्यों में पहुंचने के लिए बस सेवा का विकल्प मिल रहा है. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम, दरभंगा ने दिल्ली समेत देश के कई प्रमुख शहरों के लिए अंतरराज्यीय बस सेवाओं की लिस्ट जारी की है.
Advertisement
Advertisement
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम

Patna: रामलला दर्शन के लिए अब आपको ट्रेन पर निर्भर नहीं रहना होगा. अब अयोध्या नगरी समेत अन्य राज्यों में पहुंचने के लिए बस सेवा का विकल्प मिल रहा है. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम, दरभंगा ने दिल्ली समेत देश के कई प्रमुख शहरों के लिए अंतरराज्यीय बस सेवाओं की लिस्ट जारी की है. 

इसे भी पढ़ें: 

कुल 22 डीजल बसों का संचालन बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर किया जाएगा. इनमें 11 एसी और 11 नॉन एसी बसें शामिल हैं. इससे यात्रियों को अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से बस चुनने का विकल्प मिलेगा.

 

इन बसों से दरभंगा और मधुबनी को अयोध्या, रांची, गुरुग्राम, धनबाद, दिल्ली, बनारस-भदोही, टाटा, कूचबिहार और देवघर जैसे शहरों से जोड़ा गया है.

बिहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दरभंगा से दिल्ली की करीब 1200 किलोमीटर दूरी के लिए अलग-अलग श्रेणियों का किराया तय किया गया है. डीलक्स बस का किराया 1700 रुपये, डीलक्स एसी का 2077 रुपये और वॉल्वो बस का किराया 2470 रुपये रखा गया है.

 

धार्मिक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी इन बस सेवाओं से सुविधा बढ़ेगी. दरभंगा से करीब 500 किलोमीटर दूर अयोध्या के लिए डीलक्स का किराया 707 रुपये, डीलक्स एसी का 861 रुपये और वॉल्वो का 1025 रुपये है. जबकि मधुबनी से देवघर के लिए डीलक्स किराया 439 रुपये और वॉल्वो का 638 रुपये निर्धारित किया गया है. मधुबनी से रांची का किराया 672 से 975 रुपये तक है.

 

मधुबनी-टाटा और दरभंगा-धनबाद रूट पर भी बस सेवा उपलब्ध होगी. यात्रियों के लिए लंबी दूरी के लिए इन मार्गों पर बस विकल्स बढ़ने से आवागमन आसान होने की उम्मीद है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही