Ranchi: नेशनल हाईवे पर सफर करना एक अप्रैल से और महंगा हो जायेगा. आप चाहे अपनी कार से चलें या बस से टोल दरों में बढ़ोतरी का असर आप पर पड़ना निश्चित है. दरअसल, एक अप्रैल से टोल दरों में तीन से 7 प्रतिशत की वृद्धि की जा रही है. रुपये में इसका असर प्रति कार 5 से 15 रूपये का पड़ेगा. बसों या ट्रकों के लिए यह बढ़ोतरी और अधिक होगी.
जानकारी के मुताबिक रांची से जमशेदपुर जाने से लिए बुंडू एदलहातु टोल प्लाजा में कार-जीप को अब 125 से 130 अधिक रुपये देने पर पड़ सकते हैं. इसी तरह ओरमांझी के पुंदाग स्थित टोल प्लाजा पर कार-जीप को 125 रूपये से अधिक देने पड़ेंगे. एनएचआइ ने फास्ट टैग के वार्षिक शुल्क को भी 3000 रुपये से बढ़ा कर 3075 रुपये कर दिया है. इससे कार 200 बार टोल को पार कर सकती है.
आंकड़े के मुताबिक झारखंड में कुल 22 टोल प्लाजा है. इन टोल प्लाजा से झारखंड में निबंधित 18 लाख गाड़ियां पार करती है. इस तरह झारखंड के 18 लाख लोगों पर इस टोल दर में बढ़ोतरी का असर पड़ेगा.