Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची कैंसर हॉस्पिटल में जल्द शुरू होगा ब्लड कैंसर और बच्चों के कैंसर का इलाज

  • सीएसआर के तहत सीसीएल बनवाएगा बिल्डिंग
  • मरीजों और परिजनों के रहने के लिए एक एकड़ भूमि पर बनेगा प्रेमाश्रय
  • विकास तीर्थ के तहत कैंसर हॉस्पिटल पहुंचे रघुवर, मरीजों और परिजनों से मिले
Ranchi : रांची के कैंसर हॉस्पिटल में जल्द ही ब्लड कैंसर और बच्चों के कैंसर का इलाज शुरू होगा. इसके लिए बिल्डिंग का निर्माण शुरू होने वाला है. मरीजों के परिजनों के रहने के लिए 1 एकड़ में प्रेमाश्रय भी बनेगा. सीसीएल से सीएसआर के तहत इसका निर्माण होगा. हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ (कर्नल) मदन मोहन पांडे ने यह जानकारी पूर्व सीएम रघुवर दास को दी. रघुवर दासशनिवार को भाजपा के विकास तीर्थ कार्यक्रम के तहत कैंसर हॉस्पिटल पहुंचे थे. वहां उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की और हॉस्पिटल प्रबंधन से बातचीत की.

अस्पताल को मुख्यमंत्री असाध्य बीमारी योजना में शामिल करने का आग्रह

रघुवर ने कहा कि रांची में कैंसर हॉस्पिटल उनका ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है. इसी को देखते हुए मोमेंटम झारखंड के दौरान उन्होंने रतन टाटा से इसके निर्माण के लिए आग्रह किया था. 2019 में भूमि पूजन में वे भी आए थे. आज अपना सपना पूरा हुआ देख काफी अच्छा लग रहा है. अब झारखंड ही नहीं आसपास के राज्यों के लोगों को भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा. उन्होंने राज्य के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह से बात कर अस्पताल को मुख्यमंत्री असाध्य बीमारी योजना में शामिल करने का आग्रह किया.

जांच व इलाज की दरें भी काफी कम- मेडिकल डायरेक्टर

वहीं मेडिकल डायरेक्टर ने बताया कि यहां अत्याधुनिक मशीनों से मरीजों का इलाज किया जा रहा है. जांच व इलाज की दरें भी काफी कम है. पहले फेज में 200 करोड़ रुपए की लागत से 7.5 एकड़ में बने इस अस्पताल में रेडियोलॉजी, कीमोथेरेपी और सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. इलाज के लिए अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं. ब्लड कैंसर और बच्चों के कैंसर के गंभीर मामलों में मुंबई स्थित TMH के चिकित्सकों से टेली कॉफ्रेंसिंग के जरिए इलाज में सहयोग लिया जा रहा है. अस्पताल में थर्ड और फोर्थ ग्रेड में पूरी तरह स्थानीय लोगों को नौकरी दी गई है. इसे भी पढ़ें – नक्सली">https://lagatar.in/nia-raids-palamu-in-search-of-naxalite-commanders-driver/">नक्सली

कमांडर के ड्राइवर की तलाश में एनआईए ने पलामू में की छापेमारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही