Search

 
 
 

बरसात में क्षतिग्रत वृक्षों एवं डालियों को तुरंत हटायें, सूखे पौधों को रिप्लेस किया जायेः नगर विकास सचिव

शहरी क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से संबंधित होर्डिंग्स चौक चौराहों पर लगाये जाते हैं. लेकिन कार्यक्रम की समाप्ति पर भी नहीं हटाये जाते.
 

 Ranchi :  नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य के शहरी निकायों को कई आवष्यक दिशा निर्देश जारी किया है.  

 

इससे संबंधित  अधिसूचना नगर विकास विभाग द्वारा सभी शहरी निकायों को भेज दी गयी है.  पत्र में  कहा गया है कि शहरी क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से संबंधित होर्डिंग्स चौक चौराहों पर लगाये जाते हैं. लेकिन कार्यक्रम की समाप्ति पर भी नहीं हटाये जाते.  

 

होर्डिंग निकाय हटवाना सुनिष्चित करें, यदि निकाय द्वारा होर्डिंग खुद हटाये जाते  है तो उसका व्यय संबंधित एजेंसी से वसूला जाये.

 

क्षतिग्रत वृक्षों एवं डालियों को तुरंत हटाने का निर्दंश

े

पत्र में प्रधान सचिव कुमार ने निर्देश दिया है कि बरसात के मौसम में अक्सर सड़क के उपर वृक्ष लटके रहते हैं,  जिनसे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है.  क्षतिग्रत वृक्षों एवं डालियों को तुरंत हटाने की कार्रवाई की जाये,. साथ ही रोड डिवाडर पर लगे पौधों की छंटाई के साथ सूखे पौधों की जगह नये पौधे लगाये जायें

 

बिना अनुमति तार का जाल न बिछायें

 

प्रधान सचिव कुमार ने निर्देश दिया कि टेलीकाम कंपनी, केबल आपरेटर द्वारा बिना अनुमति के शहरी क्षेत्र में केबल एवं तारों का बेतरतीब ढंग से जाल बिछा दिया जाता है, ऐसे में शहरी की खूबसूरती पर दाग लगता है, इन एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाये. यदि अनुमति प्राप्त है तो उनके केबल और तार को अंडर ग्राउंड कराया जाये,

 प्रधान सचिव ने कहा, सड़कों पर पाइपलाइन, केबल वायर या गैस पाइप लाइन बिछाते समय कोई हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया हो तो उन गड्ढों की मरम्म्रत शीघ्र कराय जाये. वार्ड सुपरवाइजर पर इसकी जवाबदेही सुनिष्चित करायी जाये, साथ ही एजेंसी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाये.

 

वार्डवार कोषांग का गठन किया जाये

 

प्रधान सचिव ने निकायों से कहा है कि गलियों एवं मार्गों की सफाई निकायों का प्राथमिक कर्तव्य है, शहरी क्षेत्र के मार्गों एवं गलियों की सफाई एक निष्चित अंतराल पर करायी जाये. इसके लिए वार्डवार कोषांग का गठन किया  जाये, जिसमें वार्ड सुपरवाइजर एवं कर्मचारी सदस्य रहेंगे. वह प्रतिदिन की निरीक्षण रिपोर्ट देंगे.

 

सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान

 

शहरी निकाय दुर्घटना बचाने के लिए बसों का पीकअप एवं ड्राप का स्थान बाइलेन में निर्धारित करायें, जीर्णषीर्ण बस स्टैंड मरम्मत के लिए विभाग को प्रतिवेदन भेजा जाये. सार्वजनिक शौचालयों एवं माड्यूलर शौचालयों की सफाई का विषेष ध्यान रखा जाये, उसमें पानी उपलब्धता सुनिष्चित करायी जाये.

 

जिन शहरी निकाय में संर्कीण सड़कों के कारण जाम की स्थिति बन रही हो,  तो वैसे निकाय सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव ड्रेनेज एवं स्ट्रीट लाइट के साथ उपलब्ध करायें, भवन निर्माण सामग्री लोगों द्वारा सड़क पर स्टोर कर दिया जाता है जिससे दुर्घटना की संभावना के साथ यातायात प्रभावित होता है.  इससे निबटने के लिए अभियान चलाकर दंडात्मक कार्रवाई की जाये, साथ ही जागरूकता के लिए प्रचार प्रसार भी कराया जाये. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही