Search

 
 
 

दिल्ली-NCR और जम्‍मू में कांपी धरती, दहशत

 
New Delhi : दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. वहीं जम्मू-कश्मीर में भी धरती कांपी है. वहां भी लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस क‍िए. र‍िक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है. इसका केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश इलाका बताया जा रहा है. भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल की हानि की सूचना नहीं है. हालांक‍ि लोगों में दहशत का माहौल है. लोग घरों से बाहर न‍िकलकर सड़क पर आ गए. इससे पहले भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. ईयर वाले दिन भी देश में अलग-अलग समय पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. 1 जनवरी को देर रात 11:28 बजे मेघालय के नोंगपोह में रिक्टर स्केल पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था. तब भूकंप का केंद्र नोंगपोह में जमीन से 10 किमी. भीतर था. इससे पहले उत्तराखंड के उत्तरकाशी से लेकर नेपाल तक 27-28 दिसंबर की रात ढाई घंटे के भीतर कई भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-women-police-station-in-charge-arrested-red-handed-taking-bribe-acb-hazaribagh-took-action/">रामगढ़

महिला थाना प्रभारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी हजारीबाग ने की कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही