Search

 
 
 

गोगो दीदी योजना को लेकर राज्य में जबरदस्त उत्साहः बाबूलाल

 
Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ``गोगो दीदी योजना`` को लेकर राज्यभर में जबरदस्त उत्साह है. उत्साह की वजह भी है. भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोगों को विश्वास और भरोसा है. लोग जानते हैं कि भाजपा और प्रधानमंत्री जो भी घोषणा और वायदा करते हैं, उसे पूरा करते हैं. इसलिए लोगों को भरोसा है कि उन्होंने वायदा किया है, घोषणा की है तो निश्चित रूप से सरकार बनते ही पहले कैबिनेट में यह सब निर्णय हो जाएगा. वे मंगलवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रोड के समीप स्थित खोखमा टोली में गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवाने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे. मरांडी ने कहा कि जिन लोगों ने फॉर्म भरा है, उसे कंप्यूटर में लोड किया जाता है. उसका दस्तावेज तैयार हो रहा है. राज्य में भाजपा सरकार बनते ही हर महीने की 11 तारीख को 2100 रुपए उनके बैंक खाते में चला जाएगा.

सीएम हेमंत सोरेन को जांच करनी है तो करें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जांच करनी है तो करें. कार्रवाई करना हो तो करें. मैंने आकर खुद मां बहनों का फॉर्म भरा है. भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी की सरकार देश में महिलाओं का सशक्तीकरण चाहती है. आज पहली दफा कोई कार्यक्रम नहीं चल रहा है. पहले से ही अनेक योजनाएं चल रही है, जो मां-बहनों को समर्पित है. देश की संसद और विधानसभा में कानून बना कर महिलाओं के लिए 33% सीटों को रिजर्व किया गया है. उसके साथ-साथ लखपति दीदी बनाया जा रहा है. रोजगार के क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़े, उसके लिए भी प्रयास हो रहे हैं.

योजना को लेकर सीएम में दिख रही बेचैनी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कार्रवाई संबंधी आदेश साफ दिखता है कि योजना को लेकर उनमें बेचैनी है. आज एफआईआर सबसे पहले हेमंत सोरेन पर होनी चाहिए. 2019 के चुनाव के घोषणा पत्र में उन्होंने घोषणा की थी कि गरीबों को 72000 रुपए सालाना देंगे. चूल्हा खर्च के रूप में मां बहनों को 2000 रुपए देंगे. बुजुर्ग, महिला, दिव्यांग को ढाई हजार रुपए पेंशन देंगे. 5 लाख नौजवानों को रोजगार देंगे नहीं तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे. 5000 और 7000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देंगे. आज एफआईआर कायदे से पहले हेमंत सोरेन के ऊपर होनी चाहिए, जिन्होंने घोषणा की थी और जनता को ठगा है. हमारे ऊपर उस दिन एफआईआर होगी जब बीजेपी की सरकार बनेगी और हम ये नहीं देंगे. हेमंत सरकार को एफआईआर करना है तो करें, फिर मैं खुद फार्म भराने आया हूं. इस अवसर पर विधायक नवीन जायसवाल,महानगर अध्यक्ष वरुण साहू सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता और लाभार्थी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-national-conference-congress-alliance-headed-towards-a-thumping-majority-with-more-than-50-seats/">जम्मू-कश्मीर

:  . नेशनल कॉन्फ्रेंस- कांग्रेस अलायंस 50 से अधिक सीटों के साथ प्रचंड बहुमत की ओर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही