Search

 
 
 

अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘लाइगर’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, Twitter पर ट्रेंड कर रहा #Liger

 
LagatarDesk : साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की मच अवेटेड फिल्म ‘लाइगर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. टीजर की तरह मूवी का ट्रेलर भी आपको निराश नहीं करेगा. 2 मिनट 2 सेकंड के ट्रेलर काफी जबरदस्त है. सोशल मीडिया पर इसकी काफी तारीफ हो रही है. फिल्म का ट्रेलर एक्शन, एग्रेशन, ड्रामा, रोमांस से भरपूर है. विजय ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर ट्रेलर शेयर किया है. (पढ़ें, केंद्रीय">https://lagatar.in/bjp-trying-to-throttle-democracy-by-misusing-central-agencies-congress/">केंद्रीय

एजेंसियों का दुरूपयोग कर भाजपा लोकतंत्र का गला घोंटने में लगी है : कांग्रेस)

डायलॉग के साथ होती है ट्रेलर की शुरुआत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Untitled-6-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ट्रेलर की शुरुआत एक डायलॉग से होती है. जिसमें विजय की मां कहती हैं कि ‘एक लॉयन और टाइगर की औलाद है ये. क्रॉसब्रीड है मेरा बेटा.’  इसके बाद एक्टर का जबदस्त एक्शन देखने को मिलता है. यह ट्रेलर इतना दमदार है कि फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. ट्रेलर में विजय ने हकलाते हुए 2-3 डायलॉग बोलकर पूरी महफिल ही लूट ली. ट्रेलर में उनकी मां के रोल में राम्या कृष्णन हैं. उनका भी बिंदास रोल है. वे बेटे से कम एग्रेसिव नहीं हैं. विजय देवरकोंडा को लायन और टाइगर का मिक्स बताया गया है तभी तो वे लाइगर हैं.

लाइगर से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं विजय देवरकोंडा

बता दें कि विजय देवरकोंडा फिल्म लाइगर से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर में विजय हकलाते हुए नजर आते हैं. लेकिन आप उन्हें कम समझने की भूल ना करें. क्योंकि फिल्म में एक्टर की एनर्जी काफी हाई है. उनमें फायर है. वो भी ऐसी कि सामने वाले को चारों खाने चित्त कर दें.

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #Liger

लाइगर का ट्रेलर फैंस को काफी पंसद आ रहा है. लोगों ट्विटर पर इतना ट्वीट किया है कि हैशटैग #Liger ट्रेंड करने लगा है. ट्रेलर देखकर फैंस कहने लगे हैं कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी. बता दें कि लाइगर का ट्रेलर दो शहरों में बड़े स्केल पर लॉन्च किया जा रहा है. एक इवेंट हैदराबाद में और दूसरा मुंबई में रखा गया है. मुंबई में होने वाले ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रणवीर सिंह स्पेशल गेस्ट होंगे. इसे भी पढ़ें : सोनिया">https://lagatar.in/sonia-gandhi-reached-ed-office-being-questioned-in-national-herald-case/">सोनिया

गांधी ईडी कार्यालय पहुंचीं, नेशनल हेराल्ड मामले में होगी पूछताछ, भाजपा ने कहा, कांग्रेस सत्याग्रह नहीं, दुराग्रह पर उतरी

25 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी फिल्म

लाइगर एक स्पोर्ट्स ड्रामा एक्शन फिल्म है. इसे पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया है. मूवी को करण जौहर, चार्मी कौर, पुरी जगन्नाथ ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. लाइगर में विजय देवरकोंडा के अलावा अनन्या पांडे, रोनित रॉय, राम्या कृष्णन अहम रोल में हैं. फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होगी. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-high-court-grants-bail-yogendra-sao-clears-way-come-out-jail/">BREAKING:

योगेन्द्र साव को हाईकोर्ट ने दी बेल, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही