Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टीआरएफ में 8.33 फीसदी बोनस समझौता, अधिकतम 14,864 रुपए मिलेंगे

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : टीआरएफ प्रबंधन और टीआरएफ लेबर यूनियन के बीच शुक्रवार को 8.33 फीसदी बोनस दिए जाने पर समझौता हो गया. इस बोनस समझौते के अनुसार कर्मचारियों को न्यूनतम 9048 रुपए और अधिकतम 14864 रुपए का भुगतान किया जाएगा. इस समक्षौते का लाभ 218 कर्मचारियों को होगा. इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर समझौता हुआ है. यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की ओर से बताया गया कि कंपनी की विषम परिस्थितियों को देखते हुए यह एक बेहतर समझौता हुआ है. बोनस का भुगतान अगले एक हफ्ते में किया जाएगा. टीआरएफ कंपनी पिछले दस सालों से घाटे में चल रही है, इसके बावजूद कुछ दिन पहले ही वहां के मजदूरों वेतन समझौता किया गया जो पिछले पांच सालों से लंबित था. बोनस समझौते में प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक आलोक कृष्णा, सीएफओ एनएस रधू, सीएचआरो मो. क्यू तौहीद, एजीएम (पीएंडए) अरविन्द कुमार एवं यूनियन की तरफ से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महामंत्री एमएच हीरामानेक, डिप्टी प्रेसिंडेंट रास विहारी राय, वाईस प्रेसिडेंट संजय कुमार एवं कार्यकारिणी के सदस्यों ने हस्ताक्षर किए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही