Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नव निर्मित एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर का ट्रायल रन शुरू

Ranchi : राजधानी के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के नव निर्मित एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर का ट्रायल रन बुधवार को शुरू हुआ. इस दौरान पुराने और नए ट्रैफिक कंट्रोल टावर दोनों ही समानांतर रूप से विमान का परिचाल करेंगे. इसे लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा मंगलवार को नए कंट्रोल टावर में पूजा-अर्चना की गई थी. एयरपोर्ट के निदेशक केएल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैफिक कंट्रोल टावर का 15 दिनों तक ट्रायल रन किया जाएगा. जून के आखिरी सप्ताह तक कंट्रोल टावर का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा. इसके बाद विमानों का परिचालन के लिए इसका इस्तेमाल शुरू होगा. यह एटीसी टावर वर्ष 2013 से निर्माणाधीन था, लेकिन इसे 2023 में पूरा किया गया. कंट्रोल टावर की ऊंचाई 35 मीटर है, जिससे विमान की लैंडिंग और टेकऑफ आसानी से हो सकेंगे. रांची एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की दिशा में ही नए एटीसी टावर का निर्माण कराया गया है. इसे भी पढ़ें : मॉडल">https://lagatar.in/model-love-jihad-case-medical-test-of-the-model-done-in-sadar-hospital/">मॉडल

लव जिहाद मामला: सदर अस्पताल में हुआ मॉडल का मेडिकल टेस्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही