Search

16 को होगी ट्राइबल एडवाइजरी कमेटी की बैठक, पेसा कानून पर रहेगा फोकस

Ranchi: ट्राइबल एडवाइजरी कमेटी(टीएसी) की बैठक 16 अप्रैल को होगी. बैठक दिन के 11-30 बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी. बताते चलें कि पिछली बैठक 16 नवंबर 2023 को हुई थी. इस बार टीएसी की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. टीएसी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं और कल्याण मंत्री चमरा लिंडा उपाध्यक्ष हैं. इसे भी पढ़ें -संजय">https://lagatar.in/sanjay-raut-said-bjp-is-doing-politics-on-terrorist-tahawwur-rana-will-hang-him-before-bihar-elections/">संजय

राउत ने कहा, आतंकी तहव्वुर राणा पर भाजपा कर रही राजनीति, बिहार चुनाव से पहले फांसी पर लटका देगी

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

- सीएनटी एक्ट: झारखंड का सबसे संवेदनशील मुद्दा, जिसमें आदिवासियों की जमीन हस्तांतरण के नियमों पर चर्चा होगी. - पेसा कानून: राज्य में पेसा कानून को लागू करने पर चर्चा होगी. यह कानून आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए बनाया गया है. - वनाधिकार अधिनियम: वनाधिकार अधिनियम के आदिवासी विरोधी प्रावधानों पर विचार किया जाएगा. यह अधिनियम आदिवासियों के वन अधिकारों को प्रभावित करता है. - लुगुबुरू में डीवीसी का हाईडल प्रोजेक्ट: आदिवासियों के धार्मिक स्थल पर हाईडल प्रोजेक्ट के निर्माण का विरोध किया जा रहा है. इस मुद्दे पर भी चर्चा होगी. इसे भी पढ़ें -यात्रीगण">https://lagatar.in/note-many-trains-passing-through-ranchi-railway-division-will-remain-cancelled/">यात्रीगण

कृपया ध्यान देंः रांची रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//