बाबूलाल ने राज्य सरकार से एसआईटी गठित कर जांच कराने की मांग की 1951 से 2011 के बीच मुस्लिम आबादी में हुई अप्रत्याशित वृद्धि आदिवासियों की आबादी 16 फीसदी घटी Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रविवार को संथाल परगना की उपराजधानी दुमका में हूल क्रांति के वीर शहीद सिदो कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मरांडी ने कहा 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दो वर्ष पूर्व ही संथाल परगना की धरती से अमर शहीद सिदो कान्हु के नेतृत्व में अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ हजारों जनजाति भाई-बहनों ने संघर्ष किया. बलिदान दिये, जो हुल के नाम से प्रसिद्ध है.
संथाल परगना में जनजाति संस्कृति खतरे में, लगातार घट रही आदिवासियों की आबादी : बाबूलाल
Last Updated: Jul 19, 2024 12:00 AM (IST)