Latehar: विश्व आदिवासी दिवस पर नर्सिंग एवं फार्मेसी अविराम कॉलेज, हुटाप चंदवा के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस का विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक आदिवासी लोकनृत्य व गीतों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया. संस्थान के सचिव इंद्रजीत भारती ने भगवान बिरसा मुंडा चित्र पर माल्यार्पण कर किया. शशि मयंती के द्वारा कार्यक्रम उपस्थित लोगों का स्थानीय भाषा के माध्यम से स्वागत किया गया. इस अवसर पर कालेज के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य के द्वारा आदिवासी सभ्यता को दिखाने का प्रयास किया और अपने मनमोहक नृत्य से सबका मन मोह लिया. विश्व आदिवासी दिवस पर संस्थान के सचिव ने अपने संदेश में कहा कि आदिवासी अपनी सभ्यता को पहचानें और नशा पान से दूरी बनाएं. मौके पर अमोल, शिल्पी शशि, शशि मयंती, विकास, टिशू हम्माद, प्रीति ,मनोज,सुनील व धरमवीर समेत कई लोग लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - Paris">https://lagatar.in/paris-vinesh-phogat-will-get-silver-hearing-in-cas-today-indian-lawyer-harish-salve-will-represent-ioa/">Paris
: विनेश फोगाट को सिल्वर मिलेगा? CAS में सुनवाई आज, भारत के वकील हरीश साल्वे IOA का पक्ष रखेंगे [wpse_comments_template]
: विनेश फोगाट को सिल्वर मिलेगा? CAS में सुनवाई आज, भारत के वकील हरीश साल्वे IOA का पक्ष रखेंगे [wpse_comments_template]
Leave a Comment