Search

 
 
 

आदिवासी धर्म महासम्मेलन 30 अक्टूबर को, देश भर के धार्मिक अगुवा होंगे शामिल

 
Ranchi:  30 अक्टूबर को रांची में आदिवासी धर्म महासम्मेलन होगा. अखिल भारतीय आदिवासी धर्म परिषद के बैनर तले इसका आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में झारखंड सहित  देश भर के धार्मिक अगुवा और प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. यह जानकारी देते हुए संगठन के प्रदेश संयोजक डॉ रूपायी मांझी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रकृति धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करना. रूढ़ीवादी परंपरा के प्रति लोगों के रूझान को बढ़ाना है. इसे पढ़ें-आलम">https://lagatar.in/after-the-death-of-the-patient-in-alam-hospital-the-ruckus-of-the-family/">आलम

हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप
आज के युवा वर्ग आदिवासियों के रूढ़ीवादी परंपरा से कटते जा रहे हैं. केवल दो-तीन पर्व त्योहार को छोड़ कर अपने धर्म-संस्कृति से दूरी देखी जा रही है. ऐसे में सरना धर्म खतरे में पड़ता दिख रहा है. इस कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासियों के धार्मिक अगुवा, पाहनों और पुरोहितों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा, ताकि वे गांव-गांव में जाकर अपने धर्म संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करें. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-online-meeting-of-nss-district-nodal-officers-concluded/">हजारीबाग:

एनएसएस के जिला नोडल पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक संपन्न
इस सम्मेलन में आदिवासियों के धार्मिक अधिकार के बारे में बताया जाएगा. साथ ही प्रदेश स्तरीय कमेटी का विस्तार किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही