Search

 
 
 

हेमंत सरकार की तुष्टीकरण नीति से आदिवासी अस्तित्व खतरे मेंः बाबूलाल

 
Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देने का बड़ा आरोप लगाया है. कहा कि मुंबई में कल 13 संदिग्ध बंग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया है. जिन सब का आधार कार्ड झारखंड के साहिबगंज जिले के राधानगर इलाक़े से बना हुआ है. इनमें एक महिला और बारह पुरुषों का जन्म तिथि एक समान 1 जनवरी ही अंकित है. साहिबगंज के एसपी ने आज पूछने पर बताया कि वहीं के डीसी ने कमेटी बनाकर इसके जांच का आदेश दिया है. साहिबगंज और पाकुड़ का इलाक़ा घुसपैठियों को लेकर सुर्खियों में बांग्लादेश निकट होने के कारण साहिबगंज और पाकुड़ का इलाक़ा घुसपैठियों को लेकर सुर्खियों में है. वोट बैंक बनाने के लालच में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में बड़े पैमाने पर ऐसे बांग्लादेशियों को वहां घुसपैठ करा कर उनका आधार कार्ड और वोटर कार्ड बनाया जाता है. इस वजह से संतालपरगना में आदिवासियों का अस्तित्व खतरे में है. हेमंत सोरेन की मंशा इसी बात से समझी जा सकती है कि जब हाईकोर्ट ने घुसपैठ की जांच का आदेश दिया तो इस जांच को रोकवाने राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट गयी हुई है. राज्य सरकार से मांग करता हूं कि जांच के नाम पर मामले को दबाने या लीपापोती का काम नहीं करे. मुंबई में पकड़े गये लोगों का आधार कार्ड कब बना, किसने बनाया और बनवाया? उन सबों की पूरी जानकारी तुरंत सामने लायें और कड़ी कार्रवाई करें. साहिबगंज जिला प्रशासन वस्तुस्थिति से उन्हें भी अवगत कराये. इसे भी पढ़ें- भारत">https://lagatar.in/india-released-water-in-jhelum-river-flood-in-many-areas-of-pakistan-emergency-declared/">भारत

ने झेलम नदी में पानी छोड़ा, पाक के कई इलाकों में बाढ़, आपातकाल
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही