Search

 
 
 

आदिवासी लड़की के साथ कथित बलात्कार-हत्या मामला: जांच के लिए NCPCR के अध्यक्ष आएंगे दुमका

 
Ranchi: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो 5 सितंबर को दुमका आयेंगे. प्रियांक कानूनगो के नेतृत्व में एनसीपीसीआर टीम के दुमका के निर्धारित दौरे के अलावा, टीम मामले में डीसी, एसपी, जांच अधिकारी और नाबालिग का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के साथ बैठक कर उक्त घटना की जानकारी लेगी. मृतक नाबालिग लड़की के परिवार के सदस्यों से भी पूरे मामले की जानकारी ली जायेगी. इसे भी पढ़ें-सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-bjp-workers-burnt-effigy-of-cm-hemant-soren-at-kharsawan-chowk/">सरायकेला

: खरसावां चौक पर भाजपाइयों ने सीएम हेमंत सोरेन का फुंका पुतला

पेड़ से लटका मिला था शव

अंकिता हत्याकांड के बाद जिले में नाबालिग गर्भवती लकड़ी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था. यह मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित श्रीअमड़ा गांव का है. शनिवार को एक 14 वर्षीय आदिवासी लकड़ी का शव पेड़ से लटका मिला था. रस्सी के सहारे पेड़ से लटके लडकी के शव को देख लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी. दिग्घी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई थी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया था. पोस्टमार्टम होने के बाद लड़की का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया था. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-enthusiasm-about-agniveer-restoration-long-queues-to-make-certificates/">बोकारो

: अग्निवीर बहाली को लेकर उत्साह, सर्टिफिकेट बनाने के लिए लगी लंबी कतार

दुष्‍कर्म और फिर उसकी हत्‍या की शिकायत

मृतका मूल रूप से जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र में रहने वाली है. इस मामले को लेकर मुफस्सिल थाना में परिजनों के बयान पर दर्ज किया गया है. परिजनों ने आरोपित के खिलाफ शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्‍कर्म और फिर उसकी हत्‍या करने की शिकायत की है. पुलिस ने हत्या, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. मृतका आदिवासी समुदाय की है. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. दुमका में 10 दिनों के अंदर यह दूसरा मामला है, जब नाबालिग की हत्या करने के मामले में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही