Ranchi : झारखंड के विभिन्न आदिवासी मूलवासी संगठनों ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को साजिश के तहत फंसाये जाने के विरोध में आज 13 मार्च को आक्रोश मार्च निकाला. केंद्रीय सरना समिति की अगुवाई में संगठन के लोग सबसे पहले कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर पारंपरिक वाद्ययंत्र और वेशभूषा पहनकर जुटे. यहां धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छुटेगा, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, झामुमो जिंदाबाद का नारा लगाते हुए आक्रशो मार्च लालपुर रोड, अलबर्ट एक्का चौक होते हुए फिरायालाल पहुंचा. यहां से आक्रोश मार्च राजभवन जायेगा और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट करेगा.
आदिवासी मूलवासी संगठनों ने निकाला आक्रोश मार्च, राजभवन के सामने करेंगे प्रदर्शन
Last Updated: Mar 13, 2024 12:00 AM (IST)