Search

आदिवासी संगठन ने कांके के हुसीर में जमीन हड़पने का लगाया आरोप

Ranchi : करमटोली स्थित धुमकुड़िया भवन में रविवार को आदिवासी समन्वय समिति की ओर से प्रेस वार्ता की गयी. आदिवासी नेताओं ने कहा कि कांके थाना क्षेत्र के हुसीर में 157 खाता संख्या आदिवासी खाते की है. जालसाजी कर इस जमीन को माफियाओं ने अमल कुमार सिंह, पल्लवी देवी, अमित नारंग, प्रतिमा झा आदि लोगों को बेच दिया. गांव के ही फुलो उरांव की 60 डिसमिल जमीन भूमाफियाओं ने हड़प ली है. लक्ष्मी नारायण मुंडा ने कहा कि पंजी 2 में छेड़छाड़ की जा रही है. अपनी जमीन बचाने के लिए फूलो उरांव और उसका परिवार पिछ्ले कई वर्षों से लड़ाई लड़ रहा है. इसको लेकर वरिष्ठ अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन दिया गया है. इसको लेकर कोर्ट में मुकदमा भी किया है. एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अपनी राजनीति चमकाने के लिए सरकार की घेराबंदी कर रहे हैं, दूसरी ओर आदिवासी जमीन हड़पने वाले माफिया तत्वों के पक्ष में खड़े होकर अपनी अज्ञानता प्रदर्शित कर रहे हैं. मौके पर केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा और फुलो उरांव समेत परिवार के अन्य सदस्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें – ब्यूरोक्रेट्स">https://lagatar.in/bureaucrats-and-government-intent-on-looting-jharkhand-rajendra-prasad/">ब्यूरोक्रेट्स

और सरकार झारखंड को लुटवाने पर आमादा : राजेंद्र प्रसाद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp