Search

 
 
 

DSPMU के मुख्य गेट से शहीद वीर बुधु भगत का नाम मिटाने पर भड़का आदिवासी संगठन, टायर जलाकर जताया विरोध

Ranchi News :  जानकारी के अनुसार, आदिवासी संगठनों की ओर से विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर झारखंड के वीर शहीद बुधु भगत का नाम लिखा गया था. आरोप है कि कुछ लोगों ने रात के अंधेरे में उस नाम को मिटा दिया. इसकी जानकारी मिलते ही आदिवासी संगठनों और छात्रों में नाराजगी देखी जा रही है.
 
सड़क पर टायर जताया
  • सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे
  • दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Ranchi News :  राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के मुख्य गेट पर लिखे वीर शहीद बुधु भगत का नाम मिटाने पर आदिवासी संगठन में आक्रोश देखने को मिल रहा है. इस घटना से नाराज आदिवासी संगठनों और छात्रों ने शुक्रवार को सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया और सड़क जाम कर दिया. 

 

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शन के कारण इलाके में आवागमन प्रभावित हुआ. (इसे भी पढ़ें....खूंटी सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या 8 हुई, दो परिवार उजड़े, विरोध में सड़क जाम)

 

रात के अंधेरे में मिटाया गया शहीद का नाम

जानकारी के अनुसार, आदिवासी संगठनों की ओर से विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर झारखंड के वीर शहीद बुधु भगत का नाम लिखा गया था. आरोप है कि कुछ लोगों ने रात के अंधेरे में उस नाम को मिटा दिया. इसकी जानकारी मिलते ही आदिवासी संगठनों और छात्रों में नाराजगी देखी जा रही है. 

 

घटना के विरोध में शुक्रवार को सैकड़ों छात्र और आदिवासी संगठनों के सदस्य सड़क पर उतर आए. प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के सामने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया. उनका कहना है कि शहीद वीर बुधु भगत के नाम के साथ इस तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही