Ranchi : हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में आदिवासी मूलवासी संघ समेत कई संगठनों ने आज झारखंड बंद का ऐलान किया है. हालांकि आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद को वापस ले लिया है. इस बात की जानकारी प्रमुख संगठन केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने दी. उन्होंने बताया कि आदिवासी मूलवासी संघ समेत विभिन्न आदिवासी संगठनों की बैठक रांची के मोरहाबादी मैदान में हुई. इसके बाद सर्व सहमति से झारखंड बंद को वापस लेने का निर्णय लिया गया. बैठक में आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की कुंदरसी मुंडा, आदिवासी सेवा के अध्यक्ष अजय कछप, राजी पहड़ा सरना प्रार्थना सभा के नीरज मुंडा, आदिवासी लोहरा समाज के टुमा तिर्की, आदिवासी यूथ क्रिश्चियन के कुलदीप तिर्की सहित कई लोग उपस्थित रहे.
आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद वापस लिया
Last Updated: Feb 01, 2024 12:00 AM (IST)