Search

 
 
 

आदिवासी संगठनों ने एसटी- एसी थाना में दर्ज कराया मामला

 
Ranchi : आदिवासियों की जमीन पर गैर आदिवासियों के कब्जे को लेकर जमीन मालिक, आदिवासी जनपरिषद और विभिन्न संगठनों ने सोमवार को एसटी- एसी थाने में मामला दर्ज कराया. संगठन के लोगों का कहना है कि भू-माफिया जमीन पर कब्जा कर अवैध तरीके से घर भी बना रहा है. जमीन मालिकों का घर गिरा देने की धमकी दी जा रही है. आदिवासी जनपरिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि मुख्यमंत्री आदिवासियों के मुद्दे पर गंभीर नहीं हैं. हर रोज आदिवासियों पर हमला हो रहा है. वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि घटनास्थल पर जाकर शिकायत की जांच करेंगे. मौके पर  सेंगेल अभियान के महासचिव गुड्डू लोहरा, देवसागर खलखो, बिनोद खलखो, विशाल तिर्की, प्रदीप खलखो, विशु टोप्पो समेत सैकड़ों लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-vibhavis-teachers-put-black-badges-in-protest-against-the-cut-in-leave/">हजारीबाग

: अवकाश कटौती के विरोध में विभावि के शिक्षकों ने लगाया काला बिल्ला
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही