Search

 
 
 

कैलाशपति मिश्रा की प्रतिमा लगाये जाने का आदिवासी संगठनों ने किया विरोध

 
Ranchi : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर बिरसा चौक में स्थापित कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा को हटाने की मांग की है. करमटोली में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड आंदोलनकारी पुष्कर महतो ने कहा कि रांची सांसद ने झारखंड के लिए लड़ने वाले वीर योद्धा को भुलाने का काम किया है. झारखंड की जनता के साथ धोखा देने का काम किया है. राज्य में प्रमुख चौक चौराहों में प्रतिमा लगाने के लिए कोर्ट द्वारा मनाही है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कचहरी चौक में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा एवं सिरम टोली स्थित मुंडा चौक में मेयर आशा लकड़ा को प्रतिमा लगाने से रोका गया था. पिस्का मोड़ में पूर्व मंत्री कार्तिक उरांव की भी प्रतिमा लगाने नहीं दी गई थी. तो फिर एक झारखंड विरोधी की प्रतिमा झारखंड में किस प्रकार लगाई जा रही है. एक महीना के अंदर कैलाशपति मिश्रा की प्रतिमा को सम्मानपूर्वक हटा लिया जाये. अन्यथा झारखंड आंदोलनकारी एवं विभिन्न आदिवासी संगठन इस प्रतिमा को सम्मान पूर्वक दरकिनार करने की दिशा में ठोस पहल कदम करेंगे. संवाददाता सम्मेलन में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संयोजक भुवनेश्वर केवट, रोजलीन तिर्की, विक्की पहान, रंजीत उरांव, आनंद तांबा, निरंजना हैरेंज, अमर महतो, सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता टोप्पो शामिल थे. इसके अलावा आदिवासी बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष प्रेमचंद मुर्मू , राजी पड़हा समिति के महानगर अध्यक्ष रवि खलखो, आदिवासी संघर्ष मोर्चा के रांची जिला अध्यक्ष सुदामा खलखो मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – हड़पी">https://lagatar.in/premshahi-munda-will-get-back-the-land-that-was-usurped-by-tribals/">हड़पी

गई आदिवासियों की जमीन वापस दिलाएंगे- प्रेमशाही मुंडा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही