Search

 
 
 

आदिवासी समाज ने रैंप हटाने को लेकर 22 को रांची बंद किया ऐलान

 
Ranchi: सिरम टोली मेकॉन फ्लाई ओवर का रैंप हटाने को लेकर आदिवासी समाज का विरोध जारी है. आदिवासी समाज ने रैंप को हटाने की मांग की है. इसको लेकर विरोध-प्रदर्शन का कार्यक्रम तैयार किया गया है. 21 मार्च को मशाल जुलूस निकाला जाएगा. 22 मार्च को रांची बंद बुलाया गया है. आदिवासी समाज का कहना है कि एक अप्रैल को सरहुल है. गांव, मोहल्ला, टोलों से निकलने वाली शोभायात्रा और जुलूस इस सरना स्थल पर पहुंचेगी. रैंप की वजह से सरहुल पर्व के दिन बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इस विरोध को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसे भी पढ़ें - रांची:">https://lagatar.in/municipal-corporation-server-down-for-10-days-people-facing-problems-for-birth-and-death-certificate/">रांची:

10 दिन से ठप है नगर निगम का सर्वर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लोग परेशान
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही