Barkagaon : हजारीबाग जिले के बड़कागांव उरेज में आदिवासी समाज के सामाजिक विषयों को लेकर के सभा का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश से आए हिंदू युवा जनजाति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल डामोर ने कहा कि पूरे भारत देश में आदिवासियों को सनातन धर्म से अलग बताकर षड्यंत्र के तहत उनका ईसाईकरण किया जा रहा है. हमें इनसे बचने की जरूरत है. जो सनातन से हमें अलग बता रहे हैं, वे लोग ईसाई मिशनरियों की ओर से हो रहे धर्मांतरण पर आवाज क्यों नहीं उठाते. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-brothers-arrested-for-demanding-extortion-money-for-gangster-akhileshs-aide-kanhaiya-singh/">जमशेदपुर
: गैंगस्टर अखिलेश का सहयोगी कन्हैया सिंह के लिए रंगदारी मांगने वाले दो भाई गिरफ्तार
और पंकज मिश्रा को क्लीन चिट देने का मामलाः सोमवार को DSP पीके मिश्रा से ED की पूछताछ [wpse_comments_template]
: गैंगस्टर अखिलेश का सहयोगी कन्हैया सिंह के लिए रंगदारी मांगने वाले दो भाई गिरफ्तार
भगवान बिरसा मुंडा हमारे आदर्श, प्रेरणा लेने की जरूरत- कमल डामोर
कमल डामोर ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जैसे वीर बलिदानियों ने झारखंड ही नहीं, पूरे देश के अपने धर्म और संस्कृति के लिए नेतृत्व किया. इनसे हमें प्रेरणा लेते हुए समाज को बचाने के लिए कार्य करना है. विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय आदिवासी मंच के सन्नी टोप्पो ने कहा ईसाई बने लोगों को आदिवासी का मिलने वाला लाभ लेने का कोई अधिकार नहीं. उनको धर्मांतरण करने के बाद आदिवासी होने का कोई भी लाभ नहीं मिले, यह अभियान पूरे भारतवर्ष में चल रहा है. हमें झारखंड में भी आंदोलन करना है. इस दौरान हिंदू युवा जनजाति संगठन का विस्तार भी किया गया. इसे भी पढ़ें :आलमगीर">https://lagatar.in/case-of-giving-clean-chit-to-alamgir-and-pankaj-mishra-eds-interrogation-of-dsp-pk-mishra-on-monday/">आलमगीरऔर पंकज मिश्रा को क्लीन चिट देने का मामलाः सोमवार को DSP पीके मिश्रा से ED की पूछताछ [wpse_comments_template]
Leave a Comment