Search

 
 
 

आदिवासी छात्र संघ ने मनाया अपना 23 वां स्थापना दिवस समेत सिमडेगा की दो खबरें पढ़ें

 
Simdega : परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम सिमडेगा में आदिवासी छात्र संघ का 23वां स्थापना दिवस मनाया गया. आदिवासी छात्र संघ जिला समिति के अध्यक्ष रोशन डुंगडुंग की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलित करके एवं केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. ज्ञात हो कि आदिवासी छात्र-छात्राओं को संगठित एवं एकजुट करने के उद्देश्य से 8 जुलाई 2000 में आदिवासी छात्र संघ की स्थापना की गई थी. मुख्य अतिथि के रूप में सिमडेगा थाना प्रभारी गोविंद कुमार गुप्ता शामिल हुए. उन्होंने छात्र-छात्राओं को सिमडेगा की समस्याओं से अवगत कराया. सड़क दुर्घटना, पलायन डायन बिसाही, साइबर क्राइम, जैसे गंभीर मुद्दों पर छात्रों को जागरूक किया. साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में पश्चिमी ठेठईटांगर जिला परिषद सदस्य अजय एक्का उपस्थित रहे. उन्होंने छात्रों का अभिवादन किया और कहा कि समाज में राजनीतिक जागरुकता लाने में आदिवासी छात्र संघ सिमडेगा की अहम भूमिका है. समाज और युवाओं के विभिन्न मुद्दों के प्रति समाज को जागरूक करते हुए युवाओं को एक नई दिशा देने का काम संगठन कर रहा है. मौके पर उपस्थित आदिवासी छात्र संघ के जिला उपाध्यक्ष अमन नियेल सोरेंग ने केंद्र सरकार के द्वारा लाए जा रहे यूसीसी यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड कानून के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में आदिवासी छात्र संघ यूसीसी के खिलाफ आंदोलन करेगा और जागरुकता अभियान चलाएगा. इस आयोजन के साथ ही जिला सचिव अनमोल तिर्की ने आह्वान किया कि आने वाले दिनों में इस आयोजन को और बृहद तरीके से किया जाएगा. मौके पर आदिवासी छात्र संघ जिला सचिव, जिला उपाध्यक्ष अमन नियेल सोरेंग, जिला संरक्षक संरक्षक प्रदीप टोप्पो, मीडिया प्रभारी, पूर्व सिमडेगा कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष बीरेंद्र बाड़ा, अमित मिंज, सामाजिक कार्यकर्ता अगुस्टीना सोरेंग, खुशबू किंडो, जूलियन कुल्लू, इग्नेशियूस बा, ब्रिसियूस सोरेंग, मोनिका एक्का सहित कई लोग उपस्थित थे.

केरसई में मिश्रित बागवानी योजना का उद्घाटन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/4-15.jpg"

alt="केरसई में मिश्रित बागवानी योजना का उद्घाटन" width="600" height="400" /> केरसई लीड्स संस्था के सहयोग से ANDHERI HILFE BONN परियोजना के तहत केरसई प्रखंड के बाघडेगा पंचायत के पहारसारा ग्राम के चामा टोली में मिश्रित बागवानी योजना का उद्घाटन किया गया. विकास मिंज के खेत में लीड्स संस्था द्वारा चलाए जा रहे मिश्रित बागवानी योजना का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य प्रेमा बाड़ा, बाघडेगा पंचायत के मुखिया राहुल रोहित तिग्गा, कोनजोबा पंचायत के मुखिया मुंस खेस एवं पहारसारा ग्राम के ग्राम प्रधान तिलबेस्तर लकड़ा ने किया. इस कार्यक्रम में लीड्स संस्था के परियोजना समन्वयक उज्जवल अभिषेक, मोहम्मद इब्राहिम, संदीप कुमार, सुमीरा बड़ाईक, प्रदीप टोप्पो, विवेक लकड़ा, बिनीता लकड़ा शामिल हुई. लीड्स संस्था के द्वारा चलाए जा रहे मिश्रित बागवानी योजना के तहत बाघडेगा पंचायत के पहारसारा एवं कोनास्केली और कोनजोबा पंचायत के कोरकोटजोर, गोरारजोर एवं पकरटोली ग्राम में इस वर्ष कुल 35 एकड़ में मिश्रित बागवानी करने का लक्ष्य है. जिसमें कुल 8 प्रकार के पौधे लगाये जाएंगे. जिसमें आम, अमरूद, कटहल, लीची, जामुन, नींबू, केला और मुनगा शामिल है. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/prisoner-died-during-treatment-in-rims-videography-of-postmortem-process-done/">रिम्स

में इलाज के दौरान कैदी की मौत, पोस्टमार्टम प्रक्रिया की कराई गई वीडियोग्राफी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही