Search

 
 
 

आदिवासी छात्र संघ ने घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा मांग पत्र

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : आदिवासी छात्र संघ ने अनुमंडल अध्यक्ष अजीत कुमार मुर्मू के नेतृत्व में बुधवार को घाटशिला महाविद्यालय के प्राचार्य को एक मांग पत्र सौंपा. इस संबंध में अजीत कुमार ने बताया कि नई शिक्षा नीति के नए सत्र 2022-2026 के आधार पर संथाली विभाग के लाइब्रेरी में पुस्तकों की मांग की गई है. संथाली विभाग मेंं पढ़ने के लिए दूर दराज से छात्र-छात्राएं कॉलेज में आते है, लेकिन लाइब्रेरी में संथाली विभाग के नए सत्र के आधार पर एक भी पुस्तकें नहीं है. इससे विद्यार्थियों को पठन-पाठन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही साथ वे लाइब्रेरी का भी लाभ नहीं ले पा रहे है. संघ ने प्राचार्य से मांग की है कि जल्द से जल्द लाइब्रेरी में नई शिक्षा नीति के तहत संथाली पुस्तकें उपलब्ध कराई जाए. मौके पर मुख्य रूप से अजीत कुमार मुर्म, कुना राम हांसदा, हेमाल टुडू, साहील कुमार बास्के सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-ghatshila-center-got-the-first-rank-in-the-country-in-the-review-meeting-of-bank-of-india/">घाटशिला

: बैंक ऑफ इंडिया की समीक्षात्मक बैठक में घाटशिला सेंटर को मिला देशभर में पहला रैंक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही