Search

 
 
 

केएन त्रिपाठी पर आदिवासी महिला ने लगाया जमीन पर कब्जा करने का आरोप, पलामू डीसी से गुहार

Palamu :  महिला ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, उनके भाई धनंजय त्रिपाठी, गोपाल त्रिपाठी और अन्य लोगों ने धान लगी जमीन पर ट्रैक्टर चलवाने की कोशिश की. विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जमीन छोड़ने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है.
 
पलामू समाहरणालय
  • सदर थाना में भी दिया लिखित आवेदन
  • आवेदन की कॉपी सीएम, डीजीपी व अन्य लोगों को भेजी

Palamu :  जिले के सदर थाना क्षेत्र के जोरकट गांव की रहने वाली आदिवासी महिला ने पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी पर उसकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है. कौशिला देवी ने पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को पूरे मामले से अवगत कराया है और अपनी पुश्तैनी जमीन व उस पर लगी धान की फसल की सुरक्षा की गुहार लगाई है. 

 

केएन त्रिपाठी व अन्य पर जातिसूचक गाली देने व धमकी देने का आरोप

कौशिला देवी ने उपायुक्त को बताया कि जोरकट मौजा में खाता संख्या 45 और 51, प्लॉट संख्या 421 और 589 की कुल 1.03 एकड़ जमीन उनके परिवार की पुश्तैनी जमीन है. उनके अनुसार, इस जमीन पर उनका परिवार कई पीढ़ियों से खेती करता आ रहा है. वर्तमान में भी खेत में धान की फसल लगी हुई है.

 

महिला ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, उनके भाई धनंजय त्रिपाठी, गोपाल त्रिपाठी और अन्य लोगों ने धान लगी जमीन पर ट्रैक्टर चलवाने की कोशिश की. विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जमीन छोड़ने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है.

 

उपायुक्त से जांच और कार्रवाई की मांग

महिला ने जमीन से जुड़ा पुराना सर्वे खतियान, वर्ष 1995 के जमीन आपत्ति वाद और रजिस्टर-2 में नाम दर्ज होने से संबंधित विवाद की जानकारी भी उपायुक्त को दी. उन्होंने बताया कि इस जमीन को लेकर न्यायालय में टाइटल सूट का मामला भी लंबित है. कौशिला देवी ने डीसी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पुश्तैनी जमीन और धान की फसल की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

 

सदर थाना में भी दिया लिखित आवेदन

इस मामले को लेकर कौशिला देवी ने सदर थाना मेदिनीनगर के थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया है. आवेदन में घटना की तारीख 31 जून 2026 बताते हुए पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, उनके भाई धनंजय त्रिपाठी, गोपाल त्रिपाठी समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है. 

 

महिला ने अपने आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की समेत अन्य लोगों को भी भेजी है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही