Search

 
 
 

आदिवासी महिलाओं को दूसरी-तीसरी पत्नी बनाकर लूट रहे जमीन, राज्यपाल दखल दें

 
  • पूर्व मंत्री देवकुमार धान के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल
Ranchi : पूर्व मंत्री देव कुमार धान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिला. धान ने राज्यपाल को बताया कि गैर आदिवासियों द्वारा आदिवासी लड़की को दूसरी या तीसरी पत्नी बनाकर उसके नाम से भी आदिवासी जमीन को लूटा जा रहा है. राज्य सरकार के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं जमीन माफियाओं की मिलीभगत से आदिवासियों की खतियानी जमीन को जाली कागजात एवं सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ कर अवैध तरीके से आदिवासी जमीन की बिक्री हो रही है. आदिवासी खतियानी जमीन को गैर खतियानी जमीन बनाकर उसे बेचा जा रहा है. आदिवासियों के सामाजिक जैसे बकास्त, भूईंहरी, पहनाई जमीन को रैयती जमीन बनाकर बेचा जा रहा है. साथ ही फर्जी तरीके से सादा पट्टा से जमीन को खरीदा- बेचा जा रहा है. उन्होंने आदिवासियों के 10,000 से अधिक हल्द्वानी के मामले लंबित रहने की बात राज्यपाल को बताया.

राज्यपाल की सलाह, समाज को एकजुट कर जागरूक करें

समस्या सुनने के बाद राज्यपाल ने कहा कि आप सभी समाज के लोगों को एकजुट कर उन्हें जागरूक करें. हम सभी मिलकर इस समस्याओं से छुटकारा दिलाएंगे. राज्यपाल से मिलने वालों में देवकुमार धान के अलावे आदिवासी महासभा के अध्यक्ष नारायण उरांव, अखिल भारतीय आदिवासी परिषद रांची की अध्यक्ष कुंदरसी मुंडा, साधु चरण पूर्ति, अभय भुटकुंवर आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें – बालूमाथ">https://lagatar.in/balumath-bdo-did-not-invite-political-parties-in-the-meeting-displeasure/">बालूमाथ

: बीडीओ ने बैठक में राजनीतिक दलों को नहीं बुलाया, नाराजगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही