Ranchi : सरना समिति झारखंड की इकाई महिला मंडल झारखंड की ओर से नगड़ी सपारोम स्थित धुमकुड़िया (बहुदेशीय)भवन रोहतास नगर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का विषय पारम्परिक आदिवासी वनोपज से निर्मित व्यंजन था. कार्यशाला में गुमला की पांच आदिवासी महिला गीता उरांव, सीता उरांव, रीता उरांव, सरस्वती उरांव, औऱ जितेश मिंज ने प्रशिक्षण दिया.
आदिवासी महिलाओं को महुआ के लडडू, मड़ुवा की निमकी, बालुशाही बनाने का प्रशिक्षण दिया गया
Last Updated: Dec 11, 2024 12:00 AM (IST)