Search

 
 
 

बांग्लादेशी घुसपैठिए के कारण आदिवासी युवा नशाखोरी की चपेट में - बाबूलाल मरांडी

 
Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठियों के द्वारा पूरे संथाल में चल रहा नशाखोरी का खेल युवाओं को बर्बाद कर रहा है.बांग्लादेशी घुसपैठियों के जनसंख्या विस्फोट के कारण संथाल परगना में आदिवासी समाज अपनी पहचान बचाने की जद्दोजहद कर रहा है. आदिवासियों के अस्तित्व को मिटाने का षड्यंत्र सिर्फ जमीन की लूट और लव जिहाद तक ही सीमित नहीं है, बांग्लादेशी घुसपैठिए संथाल आदिवासियों को नशे की गिरफ्त में फंसाकर उन्हें बर्बाद करने की साजिश रहे हैं. वर्तमान समय में आदिवासी समाज पर उत्पन्न इतने विकराल संकट पर भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा बांग्लादेशी घुसपैठियों के पक्ष में बयान देना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. हेमंत ने सदन के अंदर बांग्लादेशी घुसपैठियों का बचाव कर अपनी मंशा बिल्कुल स्पष्ट कर दी है कि जेएमएम कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता अपने मुस्लिम वोट बैंक को संरक्षण देना है, ना कि अस्तित्व संकट से जूझ रहे आदिवासी समाज को. इसे भी पढ़ें -हत्या">https://lagatar.in/high-court-refuses-to-grant-bail-to-former-mla-paulus-surin-who-is-jailed-for-murder/">हत्या

के जुर्म में जेल में बंद पूर्व विधायक पौलुस सुरीन को बेल देने से हाईकोर्ट का इंकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही