Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांच मार्च को आदिवासी बचाव रैली में जुटेंगे राज्य भर के आदिवासी

Ranchi : पांच मार्च को आयोजित आदिवासी बचाव रैली में राज्य भर से आदिवासी समाज के लोग जुटेंगे. इसको लेकर शुक्रवार को आदिवासी समन्वय समिति के तत्वावधान में करमटोली स्थित धुमकुड़िया भवन में संवाददाता सम्मेलन बुलाया गया. कहा गया कि 5 मार्च को राज्य भर के आदिवासी जुलूस की शक्ल में मोरहाबादी मैदान पहुंचेंगे. रैली में कुड़मी को आदिवासी बनाने की मांग का विरोध किया जायेगा. आदिवासी समाज आज खतरे में है. समुदाय को मिटाने की साजिश चल रही है. आदिवासियों की पहचान, इतिहास और अधिकार को बचाने की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए रैली होगी. इसमें मुंडा, संथाल, उरांव, भूमिज, हो, खड़िया, लोहरा, बेदिया समुदाय के लोग शामिल होंगे. मौके पर पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, पूर्व मंत्री देवकुमार धान, लक्ष्मीनारायण मुंडा, प्रेमशाही मुंडा,अध्यक्ष अजय तिर्की, अभय भुटकुंवर, कुदंरुसी मुंडा, डब्लू मुंडा, आनंद मुंडा, दिनेश मुंडा, सुनील तिग्गा समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-businessman-izhars-son-was-detained-by-ed-three-note-counting-machines-called-for-know-what-else-happened/">हजारीबाग

के व्यवसायी इजहार के बेटे को ईडी ने किया डिटेन, मंगाई गई नोट गिनने की तीन मशीनें, जानिये और क्या-क्या हुआ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही