Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची विवि में त्रिभुवन नाथ शरण स्मृति सम्मान समारोह, दो मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग में बुधवार (5 अगस्त 2026) को पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. त्रिभुवन नाथ शरण की स्मृति में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा थीं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग में बुधवार (5 अगस्त 2026) को पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. त्रिभुवन नाथ शरण की स्मृति में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा थीं. 

Uploaded Image

सम्मानित हुए विद्यार्थी

अपने संबोधन में कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने कहा कि डॉ. त्रिभुवन नाथ शरण केवल एक उत्कृष्ट शिक्षक ही नहीं, बल्कि ज्ञान, अनुशासन और मानवीय मूल्यों के संवाहक थे. उन्होंने कहा कि उनकी स्मृति में स्थापित यह पुरस्कार विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ नैतिक मूल्यों के प्रति भी प्रेरित करेगा. ऐसे सम्मान युवा पीढ़ी में ज्ञानार्जन, शोध और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने का कार्य करेंगे.

 

समारोह के दौरान स्नातकोत्तर परीक्षा सत्र 2022-24 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र अनूप खलखो और सत्र 2023-25 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा तनु कुमारी को ₹25,000 की सम्मान राशि, मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संयोजन प्रो. टी.एन. शरण की सुपुत्री डॉ. सांत्वना शरण ने किया, जबकि संचालन विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सविता मिश्रा ने किया.

 

इस अवसर पर विनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. अंजनी श्रीवास्तव, मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ. अर्चना दुबे, विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. पुष्पा सिंह, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सरस्वती मिश्रा, दर्शनशास्त्र के पूर्व प्राध्यापक प्रो. देवाशीष गुहा, डॉ. राजकुमारी सिन्हा, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार सिन्हा, डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. गीता सिंह, डॉ. हेमेंद्र कुमार भगत, डॉ. आरती मोदक, डॉ. अशोक सिंह, डॉ. सोनी सिंह सहित विभाग के सभी शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही