Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रूपेश की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, दोषियों को शीघ्र सजा देने की मांग

Barhi : करियातपुर पंचायत अंतर्गत नईटांड़ स्थित दिवंगत रूपेश की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार को उनके आवासीय स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. रूपेश के चित्र के समक्ष फूल, माला और दीप प्रज्जवलित कर नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम का आयोजन हिंदू संगठन के सहयोग से किया गया था. इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता सह बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए. सभा में उपस्थित लोगों ने रूपेश हत्याकांड मामले में संलिप्त दोषियों को अति शीघ्र सजा देने की मांग की. पूर्व विधायक ने कहा कि इस घटनाकांड में एक भी दोषी बचे नहीं और निर्दोष फंसे नहीं. इस बात का पूरा ध्यान होना चाहिए. उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से सीबीआई को जांच का जिम्मा दिया गया है, विश्वास है कि उचित न्याय मिलेगा. इसे भी पढ़ें: रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-by-election-20-candidates-in-the-fray-who-will-be-crowned/">रामगढ़

उपचुनावः रण में उतरे 20 उम्मीदवार, किसके सिर सजेगा ताज ?

पिछले साल रूपेश की कर दी गई थी हत्या

अन्य वक्ताओं ने भी रूपेश हत्याकांड की जांच में तेजी लाते हुए अतिशीघ्र न्याय दिलाने की मांग की. पिछले वर्ष सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस में हत्या कर दी गई थी. इसे लेकर बरही सहित पूरे प्रदेश में जनाक्रोश देखने को मिला था. प्रशासनिक सूझ-बूझ और प्रबुद्धजनों के प्रयास से मामला शांत किया गया था. कई दिनों तक दुलमहा और नईटांड़ में पुलिस का पहरा रहा था. कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, विहिप के श्रद्धांनद सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, टोनी जैन, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, मनोज सिंह, क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख त्रिवेणी साहू, स्व. रूपेश पांडेय के चाचा अनिल पांडेय, विहिप जिला सहमंत्री गुरुदेव गुप्ता, विहिप जिला मंत्री अरविंद मेहता, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, धनवार मुखिया राजेन्द्र प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-brutal-murder-of-student-in-khandoli-burnt-alive-by-spraying-petrol/">गिरिडीह

: खंडोली में छात्र की बर्बर हत्या, पेट्रोल छिड़ककर जलाया जिंदा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही