Search

 
 
 

झारखंड आंदोलनकारी बुधवा उरांव की पुण्यतिथि पर दी गई श्रृद्धांजलि, माले ने सरकार को घेरा

 
Ranchi: झारखंड आन्दोलनकारी व भाकपा माले के नेता बुधवा उरांव की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की गई. तीसरी पुण्यतिथि पर बुढ़मू में संकल्प सभा आयोजित किया गया. इस मौके पर जंगल जमीन और जनाधिकार के लिए संघर्ष तेज करो, गरीबों पर टैक्स अमीरों को छूट नहीं चलेगा, राशन, रोजगार और मजदूरी के लिए लड़ाई तेज करो जैसे नारे लगाए गए. वहीं बाजार टांड से बुधवा उरांव स्मारक स्थल तक संकल्प मार्च निकाला गया. इसे भी पढ़ें–लातेहार">https://lagatar.in/latehar-the-supervisor-of-the-liquor-shop-accused-the-product-inspector-of-assault/">लातेहार

: शराब दुकान के सुपरवाइजर ने उत्पाद निरीक्षक पर लगाया मारपीट का आरोप

‘सरकार पूंजीपतियों की कठपुतली’

संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के राज्य कमिटी सदस्य भुवनेश्वर केवट ने कहा कि झारखंड के जंगल, जमीन और मिनरल पर कॉरपोरेट कंपनियों की गिद्ध दृष्टि लगी हुईं है. सरकार कंपनियों की कठपुतली बनी हुई है. उन्होंने आगे कहा कि कंपनियों की चिंता करने के बजाय केंद्र सरकार मजदूर किसान की चिंता करें. ग्रामसभा और संवैधानिक आधिकारों पर हमले जारी है. झारखंडी जनता के भावनाओं के अनुरुप केन्द्र और राज्य की सरकार काम करें वरना अच्छे दिन के बजाय सरकार को ही बुरे दिन देखना होगा.

महंगाई और बेरोजगारी जानलेवा

छोटानागपुर के प्रभारी मोहन दत्ता ने कहा कि राशन. रोजगार के सवाल पर व्यापक गोलबंदी कर आंदोलन तेज कराना होगा. जिला सचिव जगमोहन ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी जानलेवा हो गया. आपसी एकता और सदभाव को नष्ट कर देश की एकता और आजादी को खत्म किया जा रहा है. अब केंद्र की निकम्मी सरकार को हटाना जरूरी काम हो गया है. सभा की अध्यक्षता रामकिशुन लोहारा ने किया जबकि संचालन प्रीतम उरांव ने किया. इसे भी पढ़ें–धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-water-supply-disrupted-by-three-water-towers-claims-of-uninterrupted-water-supply-on-diwali/">धनबाद:

तीन जलमीनारों से जलापूर्ति रही बाधित, दीपावली पर निर्बाध जलापूर्ति का दावा

ये रहे मौजूद

संकल्प सभा को जगरनाथ उरांव, किशोर कुमार खंडित, दिनेश राम, मदन मुंडा, छात्र नेता अनिता कुजुर, राजू एतवा उरांव,अलमा खलखो, आबिद अंसारी, हरि करमाली,, अलमा खलखो, चांदनी कच्छप, सुखमरीन टोप्पो, गेंदुवा पहन, राजू उरांव और हरी लोहरा उरांव ने संबोधित किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही