Search

 
 
 

लातेहार: आईआरबी जवान को पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

 
Latehar: आईआरबी-4 के जवान अनुरंजन मिंज की सोमवार की शाम रांची के सैम्फोर्ड अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मिंज लातेहार में पदस्थापित थे. मंगलवार को उन्हें अंतिम सलामी दी गई. दिवंगत जवान के शव को लातेहार पुलिस लाइन लाया गया. आईआरबी-4 के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार गुप्ता और अन्य पुलिसकर्मियों पुष्प अर्पित कर नम आंखों से विदाई दी. झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव छिपादोहर थाना क्षेत्र के करमाडीह भेजा. अनुरंजन ने 14 वर्ष अपनी सेवा दी. वे एक अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी थे और धावक रह चुके हैं. घर में माता पिता एवं दो भाई हैं. अनुरंजन भाईन में सबसे छोटा था और वह अविवाहित था. मौके पर आईआरबी-4 के पुलिस उपाधीक्षक संदीप कुमार गुप्ता, झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन आईआरबी-4 लातेहार के अध्यक्ष बलेश कुजूर, मंत्री प्रमोद पासवान, उपाध्यक्ष मो असरफ खान, कोषाध्यक्ष ओहदार टोप्पो, संयुक्त सचिव हरिलाल महतो, केन्द्रीय सदस्य अर्जुन कुमार सिंह, अंकेक्षक सरोज कुमार सुमन समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे. बता दें कि पिछले अनुरंजन  तीन जनवरी को डियूटी के क्रम में गिर गया था. गिरने से कान से खून बहने लगा और बेहोश हो गए थे. इसके बाद उसे सदर अस्पताल लातेहार लाया गया. स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए सेम्फोर्ड अस्पताल रांची में चार जनवरी को एनआईसीयू में भर्ती किया गया था. इसे भी पढ़ें – मुख्य">https://lagatar.in/chief-election-commissioner-announces-delhi-assembly-elections-voting-to-be-held-on-february-5/">मुख्य

 चुनाव आयुक्त ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा की, 5 फरवरी को वोट पड़ेंगे, 8 को मतगणना
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही