Search

 
 
 

रांची: पुलवामा हमले के शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

 
Ranchi: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अल्बर्ट चौक पर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया. इस अवसर पर जिला संयोजक पवन नाग ने कहा कि पुलवामा में पुलिस जवानो पर 14 फरवरी 2019 को आतंकी हमला किया गया था. इस दौरान सीआरपीएफ के 40 सैनिक शहीद हो गए थे. मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी. देश अपने वीर जवानों को हमेशा याद करता रहेगा. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन साहू ने कहा कि आतंकी हमले को विफल करने में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को देश हमेशा याद रहेगा. उनकी वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. मौके पर महानगर सह मंत्री सिद्धांत श्रीवास्तव, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के इकाई अध्यक्ष सतीश केसरी, महानगर कार्यालय मंत्री सौरभ यादव, कृष्णा प्रजापति, अनुराग, आदित्य, कवि, प्रियांशु समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – महाकुंभ">https://lagatar.in/mahakumbh-prayagraj-ayodhya-varanasi-jam-everywhere-yogis-instructions-to-officials-deal-with-the-jam/">महाकुंभ

: प्रयागराज- अयोध्या-वाराणसी, हर कहीं जाम ही जाम, योगी का अधिकारियों को निर्देश, जाम से निबटें
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही