Search

 
 
 

महुआडांड़ : शहीद वीर सपूतों को दी गई श्रद्धांजलि

 
Mahuadand (Latehar) : प्रखंड के दुरूप पंचायत के अमृत सरोवर, कुटुदेरी में मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में देश की रक्षा के लिए वीरगति को प्राप्त हुए पंचायत के शहीद सपूतों का श्रद्धाजंलि दी गयी. मौके पर झंडोत्तोलन किया गया. बता दें कि पंचायत के दुरूप ग्राम निवासी नोएस मुंडा, हरतुआ ग्राम निवासी बीरबल खलखो व पाकरडीह ग्राम निवासी इग्नूसियूस कुजूर देश की रक्षा करने के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गये थे. मौके पर एसडीएम नीत निखिल सुरीन व बीडीओ अमरेन डांग ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए वीर गति को प्राप्त अमर शहीदों का पूरा देश ऋणी है. हमें ऐसे सपूतों को सदा अपने दिलों में रखना है. मौके पर प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर व उप प्रमुख अभय मिंज ने भी कहा कि देश के सैनिकों की बदौलत ही हमारा देश सुरक्षित है. कार्यक्रम में बीपीओ समशूल हक, पंचायत मुखिया उषा खलखो, पंचायत सचिव ब्रह्मदेव राम, रोजगार सेवक औरंगजेब खान व पूर्व पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह समेत शहीद जवानों के परिजन आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हिमाचल">https://lagatar.in/scene-of-devastation-in-himachal-seven-people-of-the-same-family-died-due-to-cloudburst-in-sola/">हिमाचल

में तबाही का मंजर, सोलन में बादल फटने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, कई घर और गाड़ियां बही
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही