Search

 
 
 

पलामू: कैंडल मार्च निकालकर दुष्कर्म पीड़िता को दी श्रद्धांजलि

 
Medininagar: गुजरात के भरूच में दुष्कर्म और हत्या की शिकार पांकी की नाबालिग बेटी को न्याय दिलाने के लिए पांकी बाजार में कैंडल मार्च निकाला गया. कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी लालसूरज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी को फांसी की सजा देने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग की. बताया कि घटना में मृत बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई थी. कैंडल मार्च में पूर्व प्रत्याशी ओंकार नाथ जयसवाल कांग्रेस नेता आफताब आलम, मो. आलम, पंचायत समिति सदस्य बबलू भुइयां और कई स्थानीय लोग शामिल हुए. सभी ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की. कैंडल मार्च में कांग्रेस के जिला महासचिव आफताब आलम, अकमल खान, पूर्व प्रत्याशी मो आलम, ढूब पंचायत समिति सदस्य बबलू भुइयां, मुखिया विनोद कुमार यादव सौदागर सिंह, पूर्व मुखिया कामख्या नारायण सिंह, अरुण वर्मा, अरविंद सिंह संजय भुइयां राजू भुइयां, नरेश भुइयां, छोटू भुइयां सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें – अन्नामलाई">https://lagatar.in/annamalai-took-bheeshma-pledge-to-remove-dmk-from-power-in-tamil-nadu-whipped-himself-as-per-tamil-culture/">अन्नामलाई

ने डीएमके को तमिलनाडु की सत्ता से हटाने की भीष्म प्रतिज्ञा की, तमिल संस्कृति के अनुरूप खुद को कोड़े मारे..
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही