Search

 
 
 

रोम में दिवंगत कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो को दी गई श्रद्धांजलि

 
Ranchi : ग्रेगोरियन यूनिवर्सिटी रोम, इटली में फादर प्रेम खलखो की अगुवाई में दिवंगत कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं पवित्र यूखारिस्त का आयोजन हुआ. कार्डिनल के फोटो पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी. कार्डिनल के पूर्व सचिव फादर सुशील टोप्पो ने कार्डिनल के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि समाज सेवा करते हुए उन्हें झारखंड रत्न से सम्मानित किया गया था. वे एशिया के पहला आदिवासी कार्डिनल थे. उन्होंने हमेशा परमेश्वर के बताये मार्ग पर चलने की कोशिश की. काम के प्रति हमेशा सजग रहे. ईमानदारी से यीशु का मार्ग तैयार करो पर काम किया. यीशु के आज्ञाकारी सेवक बनकर प्रभु के साथ जीवन जीने का प्रयास किया. कार्डिनल सेवा कार्यं से प्रभु का मार्ग तैयार किया. प्यार से धर्मप्रांत, कलीसिया और पूरे मानव जाति की सेवा की. मिस्सा के बाद फा प्रेम ने सबका धन्यवाद किया. मौके पर मदर जनरल सिस्टर जेमा लकड़ा, सिस्टर सुमन टोप्पो, सिस्टर ग्लोरिया, सिस्टर एलिस, सिस्टर अनुग्रह, सिस्टर जुलियाना, फादर संजय, फादर अन्सेलेम समेत पुरोहित व धर्म बहनें शामिल हुए. इसे भी पढ़ें – एनटीपीसी">https://lagatar.in/ntpc-land-compensation-scam-ed-is-conducting-preliminary-investigation-no-need-for-cbi-investigation/">एनटीपीसी

भूमि मुआवजा घोटाला : ED कर रहा प्रारंभिक जांच, सीबीआई जांच की जरूरत नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही