Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में श्रद्धासुमन अर्पित किये गये, मैक्रों, एंटनी ब्लिंकन ने दी डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

NewDelhi : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज शाम हुई कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी. बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी,मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश सहित अन्य नेता शामिल हुए. बैठक में डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी.

अंतिम संस्कार वहीं किया जाये, जहां उनका स्मारक बनाया जा सके

बैठक में कांग्रेस नेताओं ने चर्चा की कि दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के लिए उनके कद के अनुसार अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए उचित स्थान दिया जाना चाहिए.  बताया गया कि  परिवार इस संबंध में सरकार से बातचीत कर रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने भी केंद्र सरकार को पत्र लिखकर यह मांग की है. श्री  खड़गे ने  पीएम और गृहमंत्री से बात कर अंतिम संस्कार और दाह संस्कार के लिए उचित जगह देने की अपील की है. अपने पत्र में कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा है कि अंतिम संस्कार वहीं किया जाना चाहिए जहां उनका स्मारक बनाया जा सके.

भारत ने एक महान व्यक्ति खो दिया : इमैनुएल मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की. कहा कि भारत ने एक महान व्यक्ति खो दिया और फ्रांस ने एक सच्चा मित्र. डॉ मनमोहन सिंह ने अपने देश को समर्पित जीवन जिया. हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और भारत की जनता के साथ हैं.

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दी श्रद्धांजलि

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी. कहा कि मनमोहन सिंह भारत-अमेरिका सामरिक साझेदारी के सबसे बड़ेसमर्थक थे. कहा, डॉ सिंह के नेतृत्व में हुए भारत-अमेरिका सिविल न्यूक्लियर सहयोग समझौते ने दोनों देशों के संबंधों को नयी ऊंचाई दी.

पड़ोसी देशों वे दी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, डॉ. सिंह का निधन भारत के लिए एक बड़ी क्षति है. मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने उन्हें स्नेहिल पिता तुल्य और मालदीव का सच्चा मित्र करार दिया. श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने कहा, डॉ. मनमोहन सिंह भारत के आर्थिक उदारीकरण के शिल्पकार थे. मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पूर्व पीएम डॉ. सिंह को अपना मित्र बताया. उन्होंने कहा,वह केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि मानवता और उदारता का जीवंत उदाहरण थे

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही