National News : आज दो अक्तूबर को देश भर में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर उन्हें याद किया जा रहा है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन,पीएम मोदी, लोकसभाअध्यक्ष ओम बिरला सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने महात्मा गांधी की समाधि राजघाट और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की समाधि विजय घाट पर पहुंचकरश्रद्धांजलि अर्पित की
इसके अलाावा आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद सोनिया गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य सांसदों ने संविधान सदन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
श्रद्धांजलि देने वालों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन सहित कई अन्य नेता शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.