Search

 
 
 

हजारीबाग: भाजपा की बैठक में हर घर तिरंगा अभियान पर चर्चा

 
Hazaribagh: भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई के नव मनोनीत जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक पैराडाइज रिसॉर्ट में हुई. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने एवं संचालन जिला महामंत्री सुनील साहू ने किया. जिला मीडिया प्रभारी नंदकुमार नंदू के अनुसार, कार्यक्रम में नव मनोनीत जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों का जिला अध्यक्ष ने स्वागत किया. बताया गया कि जिले में बीजेपी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 11 से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें 11 से 14 अगस्त के बीच तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. इसमें युवा मोर्चा अग्रणी भूमिका में रहेगा. इसके अलावा 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता शहर वासियों के साथ मिलकर प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केंद्रों पर तिरंगा फहराने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा.

12 से 14 अगस्त तक महापुरुषों की प्रतिमा के आसपास स्वच्छता का कार्यक्रम होगा

बताया गया कि 12 से 14 अगस्त तक महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आसपास स्वच्छता का कार्यक्रम महिला मोर्चा द्वारा किया जाएगा. 13 से 14 अगस्त तक महापुरुषों एवं भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमा एवं स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा. 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भारत का विभाजन तथा अभूतपूर्व मानव विस्थापन एवं मजबूरी में पलायन की दर्दनाक कहानी को सेमिनार एवं सम्मेलन के माध्यम से याद करते हुए शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. बैठक में मुख्य रूप से जिला पदाधिकारी आनंद देव, रमेश ठाकुर, दामोदर सिंह, रेणुका साहू, भानुमति पासवान, मनोज गिरी, जय नारायण प्रसाद, अरविंद सिंह, कुणाल कुमार दुबे, रमेश हेंब्रम, रीत लाल यादव, कुंवर मनोज सिंह, जितेंद्र जैन, विवेक जोशी, हितेश रंजन, लहरी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - Paris">https://lagatar.in/paris-vinesh-phogat-will-get-silver-hearing-in-cas-today-indian-lawyer-harish-salve-will-represent-ioa/">Paris

: विनेश फोगाट को सिल्वर मिलेगा? CAS में सुनवाई आज, भारत के वकील हरीश साल्वे IOA का पक्ष रखेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही