Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनाहातू, राहे व मूरी में शान से लहराया तिरंगा झंडा

Advertisement
Advertisement
Sonahatu / Rahe : गणतंत्र दिवस के अवसर र राहे प्रखंड कार्यालय में प्रमुख लीलमनी देवी और राहे ओपी में प्रभारी रामरेखा पासवान ने तिरंगा झंडा फहराया. मौके पर उप प्रमुख उमेश महतो,बीडीओ हारून रशीद, सीओ छोटन महेंद्र उरांव, पंसस, पुलिस कर्मी व ग्रामीण मौजूद थे. इसके अलावा नावाडीह पंचायत में मुखिया श्याम सिंह मुंडा, होटलो पंचायत में मुखिया गिरिबाला देवी, बंसिया पंचायत में मुखिया नवकृष्ण लोहरा, बसंतपुर पंचायत में तैज्यतमा देवी ने झंडा फहराया. इधर, सोनाहातू प्रखंड में प्रमुख विक्टोरिया देवी, थाना में प्रभारी सतीश वर्णवाल, अस्पताल में डॉ. जयराम शर्मा, सोनाहातू पंचायत में मुखिया विकास सिंह मुंडा, तेतला पंचायत में मुखिया दीनबंधु सिंह मुंडा, गलऊ पंचायत में मुखिया सावना महली, बारेंदा पंचायत में मुखिया सुभद्रा देवी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/2-43.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

कस्तूरबा विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/4-36.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सोनाहातू में 77वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. यहां वार्डन शशि बाड़ा ने झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर छात्राओं ने परेड, मार्च पास्ट, ड्रिल और बैंड ग्रुप की प्रस्तुति दी, बैंड ग्रुप और देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी. मौके पर बीईओ बिमल कांत झा, उपप्रमुख, सरोजिनी टोप्पो, फुलमनी बाड़ा, सौरभ कुमार सिंह एवं कृष्ण चंद्र महतो समेत कई छात्राएं मौजूद रहीं.

झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में फहराया तिरंगा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/5-26.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> 77वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, राहे में वार्डन परमेश्वरी कुमारी ने झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर छात्राओं ने परेड, मार्च पास्ट और बैंड ग्रुप और देशभक्ति गानों पर नृत्य की भी प्रस्तुति दी. वहीं, उपस्थित लोगों ने छात्राओं की काफी सराहना की. मौके पर बीडीओ हारून रशीद, प्रमुख लीलमणी देवी, मीरा महतो, बिमला कुमारी, सौरभ कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

आदर्श उच्च विद्यालय मूरी में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आदर्श उच्च विद्यालय मुरी के प्रांगण में समाजसेवी रतनलाल महतो ने झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया. भाषण में अपर्णा महतो प्रथम, संजय सेन द्वितीय और तृतीय स्थान पर प्रियंका कुमारी रहीं. नृत्य में सुजल कुमार महतो, सहाना खातून व प्रियंका संतानी क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं स्थान तृतीय स्थान पर रहीं. वहीं, पिरामिड में सोमनाथ ग्रुप प्रथम रहा. मौके पर प्रधानाचार्य प्रो. डॉ अनिल कुमार, उप-प्रधानाचार्या पुष्पा महतो, वरीय सहायक शिक्षक अशोक कुमार व बासुदेव महतो, सहायक शिक्षिका अनीता नायक, जुवंती महतो, सबिता कुमारी, प्राणनाथ, लक्ष्मी कुमारी, मो. फहीम उद्दीन, विकास कुमार, अनुभा कुमारी सिंह समेत अन्य मौजूद थे.   https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/3-38.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही