Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिरंगा देश के आन, बान और शान का प्रतीक है : बीडी राम

Advertisement
Advertisement
Bishrampur (Palamu): बरकाकाना-डेहरी रेल खंड के मॉडल स्टेशन गढ़वा रोड जंक्शन पर सौ फीट ऊपर खंभे में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया. तिरंगे की लंबाई 30 फिट व चौड़ाई 20 फीट है. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पलामू सांसद बीडी राम शामिल हुए. इसके अलावा विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, वरीय भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय और रेल एडीआरएम अशोक कुमार महथा शामिल थे. बीडी राम ने कहा कि तिरंगा देश के आन, बान व शान का प्रतीक है. इस राष्ट्रीय ध्वज के नीचे आकर हम सब गौरवान्वित होते हैं. राष्ट्रीय ध्वज हमे सिर्फ गर्व की ही अनुभूति नहीं करा रहा है, बल्कि देश के स्वतंत्रता व अखंडता के लिए बलिदान दिये वीरों की याद भी दिला रहा है. इसे भी पढ़ें-     जेपीएससी">https://lagatar.in/demonstration-of-jpsc-candidates-in-morhabadi-proof-shown/">जेपीएससी

अभ्यर्थियों का मोरहाबादी में प्रदर्शन, दिखाये सबूत, देखें वीडियो      

तिरंगा हमें राष्ट्रवाद के लिये प्रेरित करता है

विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि तिरंगा हमें राष्ट्रवाद के लिये प्रेरित करता है. तिरंगे का केशरिया रंग हमे ताकत देता है. सफेद रंग सच्चाई व एकता का संदेश देता है. जबकि हरा रंग हमारी हरियाली व खुशहाली का प्रतीक है. मौके पर आरपीएफ के सहायक कमांडेंट अरुण कुमार सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव, स्टेशन प्रबंधक सतीश कुमार, रेल यूनियन के सचिव सुनील कुमार सिंह और खैरा विकास मंच के अध्यक्ष ललन प्रसाद पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- किसान">https://lagatar.in/kisan-ekta-manch-demonstrated-in-jmm-office/">किसान

एकता मंच ने झामुमो कार्यालय में किया प्रदर्शन

विधायक को सौंपा ज्ञापन

इस दौरान विश्रामपुर के निवर्तमान प्रखंड प्रमुख संतोष चौबे के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने चंद्रवंशी को एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा है कि ब्रहमोरिया से भाया लालगढ़ तोलरा होते हुये रेहला तक पक्की सड़क का निर्माण हो रहा है. सड़क निर्माण में सैकड़ो रैयतों का भूमि अधिगृहित किया गया है. उन्होंने विधायक से मुआवजा दिलाने की मांग की. प्रमुख संतोष चौबे ने बताया कि जिला भूमि सुधार कार्यालय में करोड़ों रुपए दो वर्ष से पड़े हैं. बावजूद ब्रहमोरिया, बरीगांवा, नौगढ़ा, सेमरी, पंजरी, लालगढ़, तोलरा, मल्लाह टोली, बुलबुलिया, मुरमा और कलाखुर्द सहित दर्जनों गांवों के रैयतों को मुआवजा नहीं दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-  25">https://lagatar.in/bjp-yuva-morcha-working-committee-meeting-to-be-held-in-ranchi-on-november-25/">25

नवंबर को रांची में होगी बीजेपी युवा मोर्चा कार्यसमिति की बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही