Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथा को समेटे हुए है तिरंगा : अंबा प्रसाद

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: कांग्रेस ने बुधवार को बड़कागांव में तिरंगा यात्रा निकाली. इस यात्रा का नेतृत्व विधायक अंबा प्रसाद ने किया. शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए न्यूनतम 75 किलो मीटर तय करने वाली आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर ‘आजादी की गौरव यात्रा’ में अंबा प्रसाद के अलावा जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह और जिला संयोजक सह प्रदेश के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा शामिल थे. केरेडारी से शुरू की गई यात्रा का समापन बड़कागांव ब्लॉक मोड़ के समीप हुई. गौरव यात्रा दूसरे दिन बड़कागांव प्रखंड के झारखंड कॉलेज से निकाली गई और बड़कागांव मुख्य चौक होते हुए सूर्य मंदिर, लंगातू , डाडी कला, चेपा खुर्द सिदवारी और नगड़ी होते हुए कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र को रवाना हो गई. इधर झारखंड कॉलेज बड़कागांव से निकली तिरंगा यात्रा के दौरान काफी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे. इसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र 60 फीट का तिरंगा झंडा रहा. यात्रा के दौरान भारी बारिश होती रही, लेकिन लोगों का उत्साह बिल्कुल भी कम नहीं हुआ. लोग तिरंगा झंडा लिए निर्धारित रूट के तहत गौरव यात्रा को सफल बनाने में लगे रहे. इस अवसर पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्ष में निकाली जा रही गौरव यात्रा न केवल एक पदयात्रा है, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि है. जिनके बलिदान के बल पर आज हम आजादी की हवा में सांसें ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश का तिरंगा हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथा को समेटे हुए है. जिला संयोजक मानस सिन्हा ने कहा कि हमारे महापुरुषों ने संघर्ष करके अपने प्राणों की आहुति देकर हमारे देश को आजाद कराया था. इसे भी पढ़ें- सुशील">https://lagatar.in/sushil-modi-said-nitish-tejashwi-government-will-fall-before-time/">सुशील

मोदी ने कहा- समय से पहले ही गिर जाएगी नीतीश-तेजस्वी सरकार
गौरव यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में बड़कागांव प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा. गौरव यात्रा कार्यक्रम में युवा जिला अध्यक्ष प्रकाश यादव, शैलेंद्र यादव, एस तबस्सुम, शेख अब्दुल्ला, युवा प्रखंड अध्यक्ष बाबर, त्रिलोकी साव, उमेश साव, जगत नंदन प्रसाद गुप्ता, संतोष राणा, रियासत हसन, पदम साव, बबलू साव, रितेश ठाकुर, सनी कुमार और चंद्रिका साव समेत सैकड़ों महिला-पुरूष और कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/nitish-tejashwi-pair-returns-in-bihar-celebratory-atmosphere-in-jharkhand-rjd-office/">बिहार

में नीतीश- तेजस्वी की जोड़ी रिटर्न, झारखंड राजद कार्यालय में जश्न का माहौल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही