Ranchi : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के एनएसएस और एनसीसी ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाली . यात्रा में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्या के अलावा शिक्षक और छात्र भी शामिल हुए. इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि तिरंगा यात्रा हमें इस बात का बोध कराती है कि हमारे वीर सेनानियों ने स्वतंत्रता और तिरंगे के सम्मान के लिए अपना सर्वस्व देश के नाम कर दिया. तिरंगा यात्रा हमें इस बात का भी स्मरण कराती है कि हम जहां भी हों, अपने समाज, राज्य और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें. कार्यक्रम में डॉ अभय कृष्ण सिंह, डॉ शमा सोनाली, डॉ. गणेश चंद्र बास्के, प्रियांश कुमार सहित छात्र शामिल थे. [wpse_comments_template]
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में निकाली गयी तिरंगा यात्रा
Last Updated: Jan 25, 2024 12:00 AM (IST)