Search

 
 
 

जवाहर नवोदय विद्यालय लातेहार में निकाली गई तिरंगा यात्रा

 
Latehar : आजादी का महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के दौरान शहर के जवाहर नवोदय विद्यालय के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी. प्रभारी प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह ने इस तिरंगा यात्रा नेतृत्व किया. तिरंगा यात्रा में विद्यालय के छात्र व छात्राओं के अलावा शिक्षक आदि भी शामिल थे. छात्रों की टोली शिक्षकों के साथ शहर के चटनाही रोड से पेट्रोल पंप तक गयी. इस दौरान उन्होंने तिरंगा का वितरण किया. छात्राओं की टोली ने बाजकुम में तिरंगा वितरण का कार्य किया. इस दौरान उन्होंने देशभक्ति नारे भी लगाये.

विद्यार्थियों ने तिरंगा लेकर लगाए देशभक्ति नारे

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के दौरान स्तरोन्नत उच्च विद्यालय, पोचरा के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा में पंचायत के मुखिया रामजी सिंह, विद्यालय के शिक्षक अजय कुमार, अनूप कुमार, मनोज कुमार ठाकुर, पोचरा के ग्राम प्रधान रणजीत सिंह, रोजगार सेवक राजदीप सिंह समेत कई वार्ड सदस्यों ने भाग लिया. इस दौरान विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति जयकारे लगाये. इसे भी पढ़ें : झारखंड:">https://lagatar.in/jharkhand-17-police-officers-and-soldiers-including-ig-prabhat-kumar-will-get-medals/">झारखंड:

आईजी प्रभात कुमार समेत 17 पुलिस अफसरों-जवानों को मिलेगा पदक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही